शहर

Bulandshahr Explosion: बुलन्दशहर में सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, पांच लोगों की मौत

bulandshahr cylinder explosion: सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस तथा जेसीबी को मौके पर बुला लिया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

bulandshahr cylinder explosion: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात सिलेंडर फटने से एक मकान ध्वस्त हो गया और पांच लोगों की मौत हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।मेरठ ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) ध्रुव कांत ठाकुर ने सोमवार की रात बताया कि बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके की एक कालोनी में विस्फोट से पांच लोगों के मरने और कुछ लोगों के मलबें में दबे होने की सूचना आयी है।

आधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को मौक़े पर पहुंचकर राहत-बचाव के निर्देश दिये गए हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में यह हादसा हुआ है। सिकंदराबाद इलाके की आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात एक मकान में रखा सिलेंडर अचानक फटने से जोरदार धमाके के साथ मकान ध्वस्त हो गया और छत गिर गयी।

पुलिस,प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मलबे को हटाकर उसमें कोई और तो नहीं है यह देखा जा रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article