शहर

Malviya Nagar Fire Case: होटल मालिक बजाज निकला पुराना पापी! पैसे लेकर बांग्लादेशियों को दिल्ली में देता था पनाह; 21 मौतों के बाद खुला राज

Malviya Nagar Fire : 29 जनवरी 2025 को पहाड़गंज में लवकेश बजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उस पर फर्जी भारतीय पहचान पत्रों के जरिए बांग्लादेशी नागरिकों को देश में रहने में सहायता करने का आरोप लगा था।

Image

Malviya Nagar Fire Case: होटल मालिक बजाज निकला पुराना पापी! पैसे लेकर बांग्लादेशियों को दिल्ली में देता था पनाह; 21 मौतों के बाद खुला राज

मालवीय नगर के हौज रानी स्थित 'फ्लोरिश स्टे बीएंडबी' होटल में भीषण आग (Malviya Nagar Fire ) लगने से 21 लोगों की मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। इस बीच पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार होटल मालिक लोकेश बजाज (Hotel Owner Lokesh Bajaj) को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी बजाज बांग्लादेशी नागरिकों को कथित तौर पर फर्जी भारतीय दस्तावेज दिलाने और उन्हें अवैध रूप से भारत में ठहराने में मदद करता था। इस मामले में बीते साल उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

    बीते साल किया था ये कारनामा

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी 2025 को पहाड़गंज थाने में दर्ज एक मामले में लोकेश बजाज उन आरोपियों में शामिल था, जिन पर फर्जी तरीके से प्राप्त भारतीय पहचान पत्रों के जरिए बांग्लादेशी नागरिकों को देश में रहने में सहायता करने का आरोप लगा था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि स्वीटी सरकार उर्फ ब्यूटी हलदार उर्फ जोहरा खातून, उसकी बेटी पुष्पो सरकार और उसका नाबालिग बेटा फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर दिल्ली में रह रहे थे। इनके पास भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज भी मौजूद थे।

    पुलिस जांच में खुला था राज

    पुलिस जांच में सामने आया कि स्वीटी सरकार ने दक्षिण दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव स्थित एक पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। जब दस्तावेजों की जांच और पते की जांच की गई तो यह पता लोकेश बजाज की संपत्ति निकला। इस मामले में जब लोकेश बजाज से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसने पैसों के बदले जानबूझकर आरोपियों को पैसे के बदले भारतीय पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए अपने आवासीय पते का उपयोग करने की अनुमति दी थी, जिससे देश में वे अवैध तरीके से रह सके।

    बाद में इस जांच के आधार पर पुलिस ने लोकेश बजाज, स्वीटी सरकार और पुष्पो सरकार को गिरफ्तार किया था। बाद में तीनों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र भी दाखिल किया गया। नाबालिग लड़के के संबंध में पुलिस ने नियमानुसार पुलिस सूचना रिपोर्ट (पीआरआई) दर्ज की थी।

    21 मौतों के बाद फिर बाहर निकला पुराने पाप का 'जिन्न'

    अब मालवीय नगर स्थित बजाज के होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है। इस भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई। जिसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम और अन्य एजेंसियां होटल संचालन, सुरक्षा मानकों और प्रबंधन से जुड़े पहलुओं की भी गहन जांच कर रही हैं।

    Shiv Shukla
    शिव शुक्लाauthor

    शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

    और पढ़ें
    End of Article