पंजाब से हरियाणा पहुंचा 1 करोड़ रुपये का घोड़ा, सिर से पैर तक सफेद, हाइट 67 इंच, सर्दियों में पीता है ये दूध

पशु मेले में आया नुकरा नस्ल का घोड़ा 'प्रताप रूप' सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। पंजाब के संगरूर जिले से आया प्रताप रूप सिर से पांव तक बिल्कुल सफेद है। 28 महीने का यह जवान घोड़ा 67 इंच ऊंचा है। प्रताप रूप को 3 टाइम अलग-अलग खाना खिलाया जाता है।

1 Crose Rupees Horse: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में चल रहे पशु मेले में आया नुकरा नस्ल का घोड़ा 'प्रताप रूप' सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। पंजाब के संगरूर जिले से आया प्रताप रूप सिर से पांव तक बिल्कुल सफेद है। 28 महीने का यह जवान घोड़ा 67 इंच ऊंचा है। मेले के दूसरे दिन यहां पहुंचे पशु पालक और पर्यटक प्रताप रूप को घेरते नजर आए। अधिकतर लोग तो इस घोड़े की कीमत सुनकर हैरान हो गए। प्रताप रूप को उसके मालिक सरपंच हरप्रीत सिंह और उनके पिता निर्भय सिंह ने 1 करोड़ रुपए में भी नहीं बेचा।

पंजाब से हरियाणा पहुंचा 1 करोड़ रुपये का घोड़ा, सिर से पैर तक सफेद, हाइट 67 इंच, सर्दियों में पीता है ये दूध

तूर वंजारा गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रताप रूप की ऊंचाई, रंग और नस्ल की शुद्धता ने 1 करोड़ की कीमत दिला दी है, लेकिन अभी बिक्री का कोई इरादा नहीं। अगर सही खरीदार मिला, जो इसकी देखभाल कर सके, तभी विचार करेंगे। प्रताप रूप 1 सेकेंड में 40 फीट तक दौड़ लगाता है।हरप्रीत सिंह बताते हैं कि प्रताप रूप की सेवा के लिए 3 लोग रखे हुए हैं। इसके अलावा वे और उनके पिता निर्भय सिंह भी उसकी सेवा में लगे रहते हैं। उनके पास और भी कई घोड़े हैं, जिनके लिए डेढ़ एकड़ में फॉर्म बना रखा है, लेकिन प्रताप रूप को घर में ही रहता है।

End of Feed