Sawai Madhopur Road Accident: राजस्थान के सवाई माधोपुर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार 6 लोगों की हुई मौत हो गई है। हादसा बौंली थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बनास पुलिया के समीप हुआ है। हादसे की सूचना प्राप्त करते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल हुए दो लड़कों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कार में सवार होकर एक परिवार सीकर से रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए जा रहा था। उसी दौरान उनकी एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।
Sawai Madhopur Road Accident: सवाई माधोपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated May 5, 2024, 09:26 AM IST
Sawai Madhopur Road Accident: सीकर से रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए एक परिवार कार में सवार होकर जा रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत और दो बच्चों के घायल होने की खबर सामने आई है।
End of Feed
