Holi Special Trains 2026: होली में मुंबई, अहमदाबाद, यूपी, बिहार के लिए चल गईं स्पेशल ट्रेनें; जानें स्टॉप-टाइमिंग

Holi Special Trains 2026 List: होली के त्योहार पर घर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि भारतीय रेलवे ने देशभर के विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला किया है, जो यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। आइये जानते हैं कौन सी ट्रेन किन स्टेशनों पर ठहराव लेगी?

Holi Special Trains 2026: होली के त्योहार का इंतजार खत्म हो गया है। 3 मार्च मंगलवार को होलिका दहन और 4 मार्च बुधवार को समूचा देश रंग-गुलाल सराबोर होगा। लिहाजा अपने घरों से दूर तमाम शहरों पर रोजगार के वास्ते रह रहे लोग अपने ऑफिस, कार्य स्थलों से छुट्टियां लेकर घर जाने का पूरा प्लान बना रहे होंगे। लेकिन त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ चिंता का विषय रहता है और ज्यादातर नियमित ट्रेनों में सीटें पहले से फुल रहती हैं। जनरल से लेकर स्लीपर यहां तक की एसी कोच की बुकिंग फुल हो चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देश के विभिन्न राज्य के बीच होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की बात कही है। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की सहूलियत के लिए 186 से अधिक अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों (Holi Special Trains) चलाने का प्लान है। तो आइये जानते हैं ये स्पेशल गाड़ियां किन शहरों से चलेंगी और किस तारीख तक संचालित की जाएगी?

Holi Special Trains 2026: होली में मुंबई, अहमदाबाद, यूपी, बिहार के लिए चल गईं स्पेशल ट्रेनें; जानें स्टॉप-टाइमिंग

रेलवे होली पर 50 से अधिक गाड़ियां चलाएगा। जिससे लखनऊ, मुंबई, हावड़ा, दिल्ली, चंडीगढ़, पटना, देहरादून, अहमदाबाद और जयपुर समेत कई शहरों से आवागमन किया जा सकेगा, जिनमें से अधिकांश गाड़ियों की समय सारणी जारी कर दी गई है।

End of Feed