जामिया में छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की होगी समीक्षा, प्रशासन ने जारी की अधिसूचना, आंदोलन खत्म करने की अपील

Jamia Protest: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों की मांग थी कि चुनाव की तारीख का तुरंत ऐलान किया जाए। हाई लेवल कमेटी ने छात्रों से प्रदर्शन खत्म करने और मसौदा समिति को सहयोग देने की अपील की है।

Jamia Protest: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की तीन प्रमुख मांगों पर हाई लेवल कमेटी (HLC) ने अपना जवाब दिया है। कमेटी ने छात्रों से प्रदर्शन खत्म करने और जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्टूडेंट्स यूनियन (JMI-SU) के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति को सहयोग देने की अपील की है, ताकि छात्र संघ के चुनाव जल्द कराए जा सकें।

Jamia PTI

जामिया आंदोलन (फोटो साभार- PTI)

छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों की तीन मांगें

छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों की मांग थी कि चुनाव की तारीख का तुरंत ऐलान किया जाए। इस पर कमेटी ने कहा कि JMI-SU के संविधान के बिना चुनाव कराना संभव नहीं है। इसके लिए छात्र संघ के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति को 24 घंटे के भीतर अधिसूचित कर दिया गया है। कमेटी का कहना है कि संविधान का मसौदा तैयार होने के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है।

End of Feed