शहर

Encounter: मदुरै पुलिस के साथ मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सुभाष चंद्र बोस ढेर, ग्लैमर काली हत्याकांड में था वांटेड

Police Encounter: मदुरै पुलिस ने वेलम्मल कॉलेज के पास मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सुभाष चंद्र बोस को मार गिराया। वह ग्लैमर काली की हत्या से जुड़ा एक वांछित अपराधी था। पुलिस जब उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी। तब उसने पुलिस पर हमला किया। जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

Image

हिस्ट्रीशीटर सुभाष चंद्र बोस (फाइल फोटो)

Madurai Police Encounter: मदुरै पुलिस के साथ मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सुभाष चंद्र बोस मारा गया। यह घटना वेलम्मल कॉलेज के पास हुई। हिस्ट्रीशीटर सुभाष ग्लैमर काली की हत्या से जुड़ा वांटेड अपराधी था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। आज पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

अपराधी ने पुलिस पर किया हमला

पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने सुभाष को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उसने भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने भी उस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें सुभाष की मौत हो गई। वह वेल्लई काली का साथी था, जो पहले से ही जेल में है। पुलिस ने इस मामले में 7 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article