हिमाचलवासी Snowfall के लिए रहें तैयार, दो दिन हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, इन इलाकों में छाएगी धुंध

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 नवंबर को उतरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसकी वजह से हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के ऊंचे स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी भाग के कुछ इलाकों में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है।

Snowfall and Rain Alert in Himachal: हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। फिलहाल प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन गुरुवार से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार 14 और 15 नवंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अधिक ऊंचे स्थानों पर बर्फबानी होने का अनुमान है। इस दौरान मैदानी जिलों में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है।

Himachal snowfall.

हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी के आसार

मैदानी क्षेत्रों में धुंध का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लाहौल- स्पीति, चंबा और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिससे इन क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में घनी धुंध छाई रह सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम में बदलाव के चलते कुछ जिलों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

End of Feed