हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की उमड़ी भीड़, शिमला से लेकर सोलन तक पर्यटकों से फुल

हिमाचल प्रदेश में ऐसे तो साल भर पर्यटक आते रहते हैं, लेकिन गर्मियों में सैलानियों की संख्या में काफी वृद्धि हो जाती है। मैदानी इलाकों में गर्मी से त्रस्त लोग इन दिनों भारी संख्या में हिमाचल प्रदेश पहुंते हैं।

मैदानी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल पूरी तरह से भरे हुए हैं। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों की ओर भाग रहे हैं। यही कारण है कि वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश के शहर पर्यटकों से गुलजार रहे।

End of Feed