
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 24 जून 2024 Hightlight: पुणे में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पिता, चाचा और चचेरा भाई गिरफ्तार, गुजरात के द्वारका में भारी बारिश
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 24 जून 2024 Highlight: महाराष्ट्र के पुणे में 13 वर्ष की बच्ची के साथ सालों से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले पिता, चाचा और चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के कौशांबी में पिपरी क्षेत्र में अनियमितता पाए जाने के कारण सीज किए गए एक निजी अस्पताल के संचालन की सूचना मिलने पर जांच करने गए उपजिलाधिकारी और उनके गार्ड के साथ अभद्रता करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात के द्वारका में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है। इसके अलावा शहर के मुख्य समाचार इस प्रकार है -