हिमाचल में लंबे वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, शिमला से मनाली तक सड़कें जाम, होटलों में हाई ऑक्यूपेंसी

Himachal Pradesh News: लंबे वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने से कई जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई है। शिमला, मनाली और धर्मशाला में सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जबकि होटलों में 60 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है।

Himachal Pradesh News: लंबे वीकेंड के दौरान पर्यटकों की भारी आमद से हिमाचल प्रदेश के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों पर यातायात प्रभावित हुआ है और प्रमुख पर्यटन केंद्रों में होटल 60 से 80 प्रतिशत तक भरे हुए हैं। पर्यटन उद्योग से जुड़े एक प्रतिनिधि ने शनिवार को यह जानकारी दी। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन (एफओएचएचआरए) के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि लंबे सप्ताहांत के दौरान पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और बड़ी संख्या में लोग राज्य के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं।

Himachal Tourist Rush

शिमला-मनाली-धर्मशाला में जाम से हाल बेहाल (फोटो- ANI)

शिमला से मनाली तक गाड़ियों की लंबी कतारें

मनाली, धर्मशाला और शिमला जैसे पर्वतीय पर्यटन स्थलों की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे यातायात जाम की स्थिति बनी रही। ठाकुर ने कहा, "हमने राज्य सरकार से उन मार्गों पर पर्यटकों की सहायता और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष पुलिसकर्मियों की तैनाती का अनुरोध किया था, जहां अक्सर जाम लगता है। इससे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी सुविधा होती।"

End of Feed