हिमाचल प्रदेश आपदा प्रभावित राज्य घोषित; तबाही के बीच राहत और पुनर्वास पर रहेगा जोर

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य को आपदा प्रभावित घोषित करते हुए पुनर्वास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। उन्होंने केंद्र से सहयोग की अपील करते हुए इसे राष्ट्रीय चिंता का विषय करार दिया।

Himachal Pradesh Disaster Hit: हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण हो रहे व्यापक नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस भयावह आपदा से प्रदेश गंभीर संकट में है और वर्तमान में उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रभावित लोगों का पुनर्वास है।

CM Sukhvinder Singh Sukhu During Monsoon Session (Photo: Twitter - @SukhuSukhvinder)

मानसून सत्र के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (फोटो: ट्विटर - @SukhuSukhvinder)

विपक्ष से सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री ने विपक्ष से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए वे केंद्र सरकार के समक्ष एकजुट होकर हिमाचल की आवाज उठाने को तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल एक भौगोलिक संकट नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय चिंता का विषय है, क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग का सबसे तीव्र असर पहाड़ी राज्यों पर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से अंधाधुंध निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की मांग की और कहा कि पहाड़ केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा के स्तंभ हैं।

End of Feed