एमपी के भिंड जिले में दर्दनाक हादसा; बस-वैन की टक्कर में पांच लोगों की मौत, छह घायल

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार बस और वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

Bhind Road Accident: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार बस और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छिमका गांव के पास हुई। थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि खाली लौट रही बस ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

High-Speed Bus and Van Collision in Bhind

भिंड में बस और वैन की टक्कर से हादसा

5 लोगों की दर्दनाक मौत

थाना प्रभारी के अनुसार इस दुर्घटना में चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्वालियर भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी।

End of Feed