पटना में SVU की बड़ी कार्रवाई, हाईप्रोफाइल ठेकेदार के ठिकानों से सोने-हीरे की ज्वेलरी और करोड़ों की संपत्ति मिलने से मचा हड़कंप

बिहार में सामने आए बड़े टेंडर घोटाले ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। हाईप्रोफाइल ठेकेदार रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को करोड़ों की संपत्ति, सोना-हीरा और कई अहम दस्तावेज मिले हैं। मामले में कई वरिष्ठ अधिकारियों और विभागों के नाम सामने आने से जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Bihar News: बिहार में टेंडर घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जहां हाईप्रोफाइल ठेकेदार रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। SVU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति, सोने-हीरे के आभूषण और जमीन से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिलने के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पटना में टेंडर घोटाले के मामले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने चर्चित ठेकेदार रिशु श्री को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह सरकारी टेंडरों में गड़बड़ी कर अधिकारियों तक कमीशन पहुंचाने और अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति जुटाने में शामिल था। इस कार्रवाई के बाद बिहार के प्रशासनिक तंत्र में हलचल तेज हो गई है।

Bihar Tender Scam

बिहार के टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा

क्या-क्या मिला छापेमारी के दौरान?

पटना में बुधवार को हुई छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों ने रिशु श्री के ठिकानों से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण, भारी मात्रा में नकदी तथा 61 सेल डीड से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। अधिकारियों के मुताबिक अब उसकी लगभग 68 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि वह सरकारी टेंडर सेट कराने के बदले करीब 9 प्रतिशत तक कमीशन वसूलता था।

End of Feed