केदारनाथ के लिए इस दिन से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार से शुरू हो रही है। हेलीकॉप्टर के जरिए दर्शन के लिए आने वाले लोगों को किराए में 25 फीसदी की छूट दी जाएगी जिसका वहन राज्य सरकार करेगी ।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को घोषणा की कि केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार से फिर शुरू होगी और श्रद्धालुओं को किराए में 25 फीसदी की छूट भी दी जाएगी। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग पर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों तथा पुन:निर्माण कार्यों की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा मार्ग को ठीक करने के प्रयास जारी हैं और यात्रा को जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा।

सड़क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त

धामी ने संवाददाताओं से कहा कि नुकसान काफी बड़ा है। अतिवृष्टि और भूस्खलन से 29 स्थानों पर पैदल और सड़क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पेयजल और विद्युत लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है तथा दूरसंचार सेवाएं भी बाधित हुई हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जिला प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, तीर्थ पुरोहित समाज और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद मिली।

End of Feed