शहर

करनाल में जीजा ने उठाया खौफनाक कदम, साली को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

हरियाणा के करनाल में जीजा ने अपनी साली को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच शुरू है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Karnal Crime News: हरियाणा के करनाल से शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इस घटना ने सबको हैरान-परेशान कर दिया है। करनाल के घोघडीपुर फाटक के पास मंगलवार को एक बच्ची का शव बरामद हुआ था। शव बुरी स्थिति में पाई गई थी। शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा देती है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इसके बाद बुधवार को उस बच्ची का पोस्टमार्टम अपना आशियाना संस्था और परिवार वाले मिलकर करवाते हैं। इधर, अंबाला जीआरपी की टीम, करनाल जीआरपी की टीम, करनाल सीआईए की टीम, करनाल पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घर के आस पास से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

जांच में पाया गया कि बच्ची एक व्यक्ति के साथ जाती हुई नजर आती है, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज परिवार वालों को दिखाया जाता है, परिवार वाले पहचान करते हैं कि ये बच्ची अपने जीजा के साथ जा रही है। फिर पुलिस ने जीजा को हिरासत ले लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी शादी इस बच्ची की बहन से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।

जीजा ने क्यों उठाया ऐसा कदम

उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से घर से गायब थी। उसने इस बच्ची से पूछा कि उसकी बहन कहां है, लेकिन वह कुछ नहीं बताती है, क्योंकि उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद बाद आरोपी बच्ची को बहला-फुसला कर रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर चाकुओं से गोदकर और गले में रस्सी बांधकर मौत के घाट उतार दिया और शव को फेंककर फरार हो गया।

फिलहाल आरोपी जीजा पुलिस की गिरफ्त में है। कल कोर्ट में पेश करके आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। अभी तक बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। बच्ची की उम्र 10 साल बताई जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article