शहर

केदारनाथ में टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे हेलीकॉप्टर के इंजन से निकला धुआं, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; देखें वीडियो

Helicopter Emergency Landing in Kedarnath: मंगलवार को हिमालयन हेली का हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम जा रहा था। इस दौरान एमआई-26 हेलीपैड के नजदीक पहुंचने पर इसके इंजन से धुंआ निकलने लगा। जिसके बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Image

केदारनाथ की इमरजेंसी लैंडिंग

Rudraprayag: केदारनाथ घाम एक बार फिर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। मंगलवार को एक हिमालयन हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रहा था। इस दौरान हेलीकॉप्टर के इंजन से धुआं निकलने के कारण इसकी इमरजेंसी लेडिंग कराई गई। इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हैं।

पायलट की सूझ-बूझ से टली घटना

केदारनाथ धाम में कई हेलीकॉप्टर घटनाएं होने के बावजूद हेली कंपनियां सबक लेने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर यहां हवाई कंपनियों की सिंगल इंजन की पोल उजागर हुई है। दरअसल मंगलवार 29 अक्टूबर को हिमालयन हेली का हेलीकॉप्टर शेरसी हेलीपैड से यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम के लिए निकला। एमआई-26 हेलीपैड के पास पहुंचने पर हेलीकॉप्टर के इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगा। जिसे देख पायलट ने हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी, ताकि किसी अनहोनी से बचा सके। इस तरह पायलट की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच

जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि बीती मंगलवार को करीब 12 बजे हिमालयन कम्पनी के हेली में यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रहे थे। जिसमें तकनीकी खराबी आने से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि तकनीकी टीम द्वारा हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है। इस तकनीकी खराबी के कारण किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article