Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 6 लोगों की मौत

Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तरकाशी में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीम भटवाड़ी से रवाना मौके पर पहुंची। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।

Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास एक हैलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। इसकी सूचना आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा दी गई। इस बड़ी दुर्घटना की सूचना मिलते ही भटवाड़ी से SDRF और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि इस हादसे में पांच श्रद्धालुओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू टीम ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Uttarkashi Helicopter Crash

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार

हेलीकॉप्टर क्रैश को लेकर सीएम ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा "उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

End of Feed