गिनी में बड़ा हादसा: कचरे का पहाड़ ढहने से 30 लोगों की मौत, मलबे में दबीं कई झुग्गियां

गिनी की राजधानी कोनाक्री में भारी बारिश के बीच एक विशाल कचरे का ढेर अचानक ढह गया। हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के भारी बारिश के बाद एक विशाल कचरे का डंपिंग यार्ड ढहने से बड़ा हादसा हो गया। राजधानी के सबसे बड़े लैंडफिल में कचरे का पहाड़ खिसकने से नीचे बनी कई बस्तियां और झोपड़ियां दब गईं, जिससे कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Guinea Landfill Landslide

गिनी की राजधानी में कूड़े का पहाड़ ढहा

भारी बारिश बनी हादसे की वजह

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा दार-एस-सलाम इलाके में स्थित शहर के सबसे बड़े ओपन-एयर लैंडफिल में हुआ। रात करीब 2 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश के चलते कचरे का विशाल ढेर भारी होकर दरक गया और उसने पास स्थित रिहायशी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कई घर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुके हैं।

End of Feed