दिल्ली NCR में राहत की बारिश, तेज-हवाओं के साथ कड़कड़ाई बिजली; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

भीषण लू से झुलस रही दिल्ली को बृहस्पतिवार शाम अचानक मौसम के बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी, जब कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं। IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए बिजली गिरने, धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

Delhi NCR Weather Alert: पिछले कई दिनों से जारी भीषण लू के बाद दिल्लीवासियों को बृहस्पतिवार शाम को तब बड़ी राहत मिली, जब राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ीं और तेज हवाएं चलीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग ने शहर भर में कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने, धूल भरी आंधी चलने और छिटपुट ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

Delhi NCR Weather Alert

दिल्ली NCR में राहत की बूंदें

इस दौरान हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम कार्यालय ने कहा कि बारिश और मेघगर्जन की मौजूदा गतिविधियां 31 मई तक जारी रहने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद आया है, जिसके दौरान दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दिन की तुलना में बृहस्पतिवार को शहर भर में अधिकतम तापमान में करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। स्काईमेट वेदर के महेश पालावत ने कहा कि शुक्रवार को तूफानी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है और यह दौर 30 मई तक जारी रहने की उम्मीद है, जिसके बाद 30 और 31 मई के बीच मौसम का यह रुख गुजरात की ओर स्थानांतरित हो सकता है।

End of Feed