Gwalior News: ग्वालियर में भारी बारिश के बाद गिरी मकान की छत, महिला और 2 साल के बेटे की मौत

Gwalior News: ग्वालियर में भारी बारिश के बाद एक पुराने दो मंजिला मकान की छत ढह गई। हादसे में 35 वर्षीय सीमा और उनके दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Gwalior House Roof Collapse: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां भारी बारिश के बाद एक पुराना दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे में एक महिला और उसके दो साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

building collapse

ग्वालियर में बारिश के बाद मकान की छत गिरी (सांकेतिक फोटो)

कई सालों से इस घर में रह रहा था परिवार

यह घटना गुरुवार तड़के डबरा कस्बे के जंगीपुरा इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, परिवार पिछले कई सालों से इस मकान में किराए पर रह रहा था। देर रात बारिश के बीच अचानक मकान की छत और हिस्सा भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त परिवार के सभी पांच सदस्य घर के अंदर मौजूद थे और मलबे के नीचे दब गए।

End of Feed