आफत की बारिश! उत्तर के पहाड़ों से लेकर दक्षिण तट तक भारी वर्षा की चेतावनी

देश के तमाम हिस्सों में बारिश का दौर लगातार जारी है। कल यानी मंगलवार 26 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग में हुए लैंडस्लाइड में 30 लोगों के मारे जाने की खबर है। इधर IMD का कहना है कि कल 28 अगस्त से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

कल यानी गुरुवार 28 अगस्त से देख के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की शुरुआत होने वाली है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने यह चेतावनी जारी की है। इस बारिश का असर न सिर्फ मैदानी इलाकों पर पड़ेगा, बल्कि पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन (Landslide) और मलबा गिरने (Mud Slide) का भी खतरा बढ़ जाएगा।

Torrential Downpour

देशभर में भारी बारिश का दौर जारी (फोटो - AI)

कहां सबसे ज्यादा बारिश की मार?

मौसम विभाग के अनुसार पूर्व और मध्य भारत बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। यहां ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी। मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड में भी अगले तीन दिनों तक लगातार तेज बरसात की संभावना है।

End of Feed