Heatwave Alert: भीषण गर्मी से हाहाकार! यूपी से राजस्थान तक हीटवेव का अलर्ट, IMD ने दी सावधानी बरतने की सलाह

Heatwave Alert: मौसम विभाग ने 28 और 29 मई को देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव जैसी परिस्थितियां बनने की संभावना जताई गई है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

Heatwave Alert: मौसम विभाग के द्वारा 28 मई और 29 मई को देश के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की चेतावनी जारी की गई है। 28 मई को छत्तीसगढ़, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हीटवेव की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और विदर्भ के कुछ इलाकों में गंभीर हीटवेव (Severe Heat Wave) की स्थिति भी बन सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 28 से 29 मई तक हीटवेव का असर रहने की आशंका है। वहीं 29 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में हीटवेव जारी रह सकती है, जबकि तेलंगाना में 29 से 30 मई के दौरान गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम या बढ़ भी सकता है, लेकिन कई हिस्सों में लू जैसी परिस्थितियां बनी रहने की संभावना है।

Heatwave Alert

आज और कल जानें कहां-कहां रहेगा हीटवेव का अलर्ट (AI फोटो)

कहां रहेगा हीटवेव का रेड, ऑरेज और येलो अलर्ट?

रेड अलर्ट (गंभीर हीटवेव/Severe Heatwave):

पश्चिम राजस्थान (28–29 मई), पूर्वी मध्य प्रदेश (28 मई), पूर्वी राजस्थान (28 मई) और विदर्भ (28 मई) में गंभीर हीटवेव की स्थिति बन सकती है।

End of Feed