शहर

सावधान कहीं आपका पनीर लबाबदार जहरीला तो नहीं?, गाजियाबाद के कौशांबी में 10 क्विंटल नकली पनीर जब्त

गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान नकली पनीर से भरा एक वाहन पकड़ा है। जांच में करीब 10 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद हुआ, जिसे अमरोहा से दिल्ली सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था।

Image

गाजियाबाद में अमरोहा से दिल्ली जा रहा 10 क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा गया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ghaziabad Fake Paneer: भाई घर में अगर मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर लबाबदार या शाही पनीर जैसी डिश मिल जाएं तो क्या ही कहना! लेकिन क्या हो अगर वही पनीर मिलावटी हो, जिसे खाने के बाद आपकी सेहत पर सीधा बुरा असर पड़े? बता दें कि गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। चेकिंग के दौरान टीम ने लगभग 10 क्विंटल नकली पनीर बरामद किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह नकली पनीर अमरोहा जिसे के ढबारसी गांव से दिल्ली भेजा जा रहा था। जांच के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जेसीबी मशीन की मदद से पूरे माल को मौके पर ही नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि यदि यह मिलावटी पनीर बाजार में पहुंच जाता तो इससे बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।

कहां ले जाया जा रहा था पनीर?

कौशांबी पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर से भरे एक वाहन को पकड़ लिया। जांच के दौरान लगभग 10 क्विंटल संदिग्ध पनीर बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार यह पनीर अमरोहा से दिल्ली ले जाया जा रहा था, जहां इसे सप्लाई करने की तैयारी थी।

हजारों लोगों की सेहत पर पड़ता इसका सीधा असर

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में यह पनीर मिलावटी और सेहत के लिए हानिकारक पाया गया। इसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से पूरे माल को मौके पर ही नष्ट कर दिया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह नकली पनीर अगर बाजार में पहुंच जाता तो लगभग 6 से 7 हजार लोगों तक इसका असर हो सकता था।

लिवर से जुड़ी बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह के मिलावटी पनीर का सेवन शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है, जिससे खासकर लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अधिकारियों ने बताया कि समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा स्वास्थ्य संकट टल गया है। फिलहाल पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले की आगे की जांच में जुटे हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article