हरियाणा : हेड कॉन्स्टेबल के पोस्ट से गरमाया माहौल, नशे के खिलाफ एक्शन पर क्यों बेचैन है सरकार? 'आप' ने CM से मांगा जवाब

हरियाणा के कैथल नारकोटिक्स में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुनील सिंह संधू ने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई करने पर डीएसपी की ओर से कथित तौर पर नशा बेचने के केस में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने सीधे तौर पर हरियाणा की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कठघरे में खड़ा किया है।

कैथल : हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू ने पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात सुनील संधू ने एक फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि प्रशासन के कहने पर ही उसने नशे के खिलाफ अभियान चलाया था। लेकिन, अब कलायत DSP ललित यादव उसे नशा बेचने के केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले के तूल पकड़ते ही आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर कटाक्ष किए हैं। कहा जा रहा है कि राज्य के युवा इंजेक्शन से लेकर ‘चिट्टा’ तक के जाल में फंस रहे हैं।

Aap Leader anurag Dhanda

अनुराग ढांडा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, आम आदमी पार्टी

इसी बीच हरियाणा के एक पुलिसकर्मी सुनील संधू की सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरे मामले को तूल दे दिया है। उनका कहना है कि वे नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे, लेकिन उन पर ही कथित तौर पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि बड़े अधिकारी उन्हें तस्करों को छोड़ने के लिए कह रहे हैं और मना करने पर कार्रवाई की धमकी दी जा रही है।

End of Feed