Hathras News: शादी में जा रहे परिवार को प्राइवेट बस ने रौंदा, मातम में बदली खुशियां, दो सगी बहनों समेत चार की मौत

Hathras News: बताया जा रहा है कि सभी लोग सिकंद्राराऊ के नौरंगाबाद में हाजी वारिस की बेटी की शादी में शामिल होने आ रहे थे। खुशी के माहौल में जा रहा परिवार अचानक मातम में बदल गया। शादी वाले घर में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची, वहां कोहराम मच गया।

Hathras News: हाथरस में रविवार दोपहर करीब एक बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां प्राइवेट बस ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। टेंपो में सवार लोग अलीगढ़ जिले के नौसेरवला इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी गुरुग्राम में काम करते थे और एक ही परिवार के सदस्य थे। वे गुरुग्राम से सिकंद्राराऊ के नौरंगाबाद में शादी में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान प्राइवेट बस ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी।

AI (15)

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

शादी में जा रहे चार लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि सभी लोग सिकंद्राराऊ के नौरंगाबाद में हाजी वारिस की बेटी की शादी में शामिल होने आ रहे थे। खुशी के माहौल में जा रहा परिवार अचानक मातम में बदल गया। शादी वाले घर में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। कुछ घायलों को अकराबाद सीएचसी और गंभीर घायलों को अलीगढ़ भेजा गया।

End of Feed