हरियाणवी डांसर मोनिका चौधरी के साथ पुलिस ने किया गलत! लगाए गंभीर आरोप; जानें क्या है माजरा

हरियाणवी डांसर मोनिका चौधरी ने लोनी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बिना उनकी जानकारी के उनके भाई को अवैध रूप से हिरासत में लेकर अशोक विहार पुलिस चौकी ले जाया गया और इस दौरान उन्हें विधिक सहायता देने से इनकार किया गया।

गाजियाबाद : हरियाणवी डांसर मोनिका चौधरी ने लोनी पुलिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि बिना उनकी जानकारी के उनके भाई को अवैध रूप से हिरासत में लेकर अशोक विहार पुलिस चौकी ले जाया गया और इस दौरान उन्हें विधिक सहायता देने से इनकार किया गया। चौधरी के मुताबिक, भाई की खोजबीन के दौरान फोन आने के बाद ही उन्हें उनके भाई के स्थान का पता चला। इसके बाद, उन्होंने भाजपा विधायक नंद किशोर गुज्जर से संपर्क किया जिनके हस्तक्षेप से उनके भाई को पुलिस हिरासत से रिहा किया गया।

dancer Monika Chaudhary harassment Loni police

हरियाणवी डांसर मोनिका चौधरी (फोटो-Instagram)

क्या है माजरा

चौधरी ने दावा किया कि पुलिस ने उनके भाई को हिरासत में लिए जाने के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस उनके भाई को किसी झूठे मामले में फंसा सकती है। उन्होंने कहा कि उन्हें लोनी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हिंदू समुदाय और स्थानीय संगठनों से किसी तरह की मदद नहीं मिलने का हवाला देते हुए चौधरी ने इस्लाम धर्म अपनाने के अपने इरादे की घोषणा की।

End of Feed