Haryana News : 6 IAS-कई बैंक अधिकारी, सरकारी फंड में 504 करोड़ की हेराफेरी पर एक्शन; 19 आरोपियों पर तीसरी चार्जशीट

हरियाणा के कथित 504 करोड़ सरकारी फंड घोटाले में CBI ने 19 आरोपियों के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दाखिल की है। आरोपियों में 6 IAS अधिकारी और बैंक अधिकारी शामिल हैं। मामले में अब तक 37 लोगों पर चार्जशीट, 26 गिरफ्तारियां और 54 जगहों पर तलाशी हो चुकी है।

पंचकूला : हरियाणा के चर्चित सरकारी फंड घोटाले मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने तीसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है। CBI ने पंचकूला स्थित विशेष CBI अदालत में 19 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र पेश किया है। इनमें हरियाणा कैडर के छह IAS अधिकारी, IDFC FIRST Bank के तीन अधिकारी, AU Small Finance Bank का एक अधिकारी और हरियाणा सरकार के नौ अन्य अधिकारी शामिल हैं।

Case

(सांकेतिक फोटो-Istock)

मामला हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और सरकारी संस्थानों के फंड में कथित गबन से जुड़ा है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी अधिकारियों और बैंककर्मियों पर आपराधिक साजिश रचकर सरकारी धन को कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से ट्रांसफर और निकालने के आरोप हैं।

End of Feed