फरीदाबाद-जेवर ग्रीन हाईवे निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के नीचे दबे कई मजदूर, अब तक तीन की मौत

Faridabad Accident: हरियाणा के फरीदाबाद में जेवर एयरपोर्ट से जुड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीन हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। पनहेड़ा खुर्द के पास फ्लाईओवर निर्माण के दौरान एक भारी क्रेन पलट गई, जिससे कई मजदूर उसके नीचे दब गए।

Faridabad Accident: हरियाणा के फरीदाबाद में निर्माणाधीन फरीदाबाद-जेवर ग्रीन हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। यह दुर्घटना पनहेड़ा खुर्द गांव (Panhera Khurd Accident) के पास उस समय हुई, जब फ्लाईओवर निर्माण का काम चल रहा था। निर्माण स्थल पर एक भारी-भरकम क्रेन गुरुवार को आई तेज आंधी में संतुलन खो बैठी और पलटकर नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। हादसे में क्रेन के नीचे कई मजदूर दब गए।

Faridabad accident

हादसे के कारणों की जांच में जुटा प्रशासन (AI Image)

पुलिस ने हादसे को लेकर दी जानकारी

बल्लभगढ़, फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि खराब मौसम के कारण कंटेनर पर लगी क्रेन कंटेनर पर ही गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कंटेनर के अंदर चार लोग थे। हमने एक व्यक्ति को घायल अवस्था में सुरक्षित निकाल लिया है। यहां तैनात एसडीआरएफ टीम ने तीन शव भी बरामद किए हैं और बचाव अभियान लगातार जारी है।

End of Feed