बिजली कर्मचारियों के साथ खड़ी हरियाणा सरकार, HERC के फैसले को देगी चुनौती; CM बोले- आपकी पसंद के वकील करेंगे पैरवी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस दिए जाने के मामले में HERC के फैसले को APTEL में चुनौती देने की बात कही है। उन्होंने बिजली कर्मचारी यूनियनों से हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की और कहा कि सरकार कर्मचारियों की पसंद के वकीलों से भी मामले की पैरवी कराने को तैयार है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस दिए जाने के मामले में बिजली कर्मचारियों के साथ खड़े रहने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) के फैसले के खिलाफ विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (APTEL) में अपील करेगी और मामले की मजबूती से पैरवी करेगी। उन्होंने बिजली कर्मचारी यूनियनों से हड़ताल पर नहीं जाने की अपील भी की।

Haryana Government to Challenge HERC Decision on Power Supply

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने मौजूदा हालात की समीक्षा के लिए प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी विभागों में सक्रियता के साथ काम करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बिजली कर्मचारियों की संभावित हड़ताल से आम लोगों को परेशानी न हो।

End of Feed