हरियाणा कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, पूर्व अग्निवीरों को भर्ती में छूट

हरियाणा सरकार ने पांच बड़े फैसले लेते हुए मीडिया कर्मियों को वित्तीय सहायता बढ़ाने और पूर्व अग्निवीरों को भर्ती में राहत देने की बात कही है। मंत्रिमंडल ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र परिवारों की वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में स्थानीय निकायों को धनराशि देने, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे का विस्तार करने, मीडिया कर्मियों को वित्तीय सहायता बढ़ाने और पूर्व अग्निवीरों को भर्ती में राहत देने समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। हरियाणा मंत्रिमंडल ने छठे राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार स्थानीय निकायों को धनराशि का हस्तांतरण जारी रखने की मंजूरी दी है। इसके तहत वित्त वर्ष 2026-27 से अगले राज्य वित्त आयोग की सिफारिशें आने तक ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों को धनराशि मिलती रहेगी।

Haryana Cabinet Meeting

हरियाणा के सीएम नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार, राज्य के अपने कर राजस्व का वास्तविक आधार पर 7 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय निकायों को दिया जाएगा। इस राशि में से 55 प्रतिशत हिस्सा पंचायती राज संस्थाओं और 45 प्रतिशत हिस्सा शहरी स्थानीय निकायों को मिलेगा।

End of Feed