हरियाणा पुलिस अब बॉडी कैमरों से होगी लैस, ड्यूटी पर हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट 2026-27 में पुलिसकर्मियों को तीन वर्षों में बॉडी कैमरों से लैस करने और अगले साल 5,000 कैमरे खरीदने का प्रस्ताव रखा। सात महिला थाने, तीन साइबर थाने और एटीएस गठन की घोषणा की गई। विपक्ष ने बजट को अवास्तविक बताते हुए राज्य पर बढ़ते कर्ज को लेकर सरकार को घेरा।

Haryana News: हरियाणा की सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मियों को अगले तीन सालों में ’बॉडी कैमरा’ से लैस किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए अगले साल ऐसे 5,000 कैमरों की खरीद का प्रस्ताव किया। अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर और पेहोवा में सात महिला पुलिस थाने स्थापित किए जाएंगे, जबकि सोनीपत, गोहाना और बहादुरगढ़ में तीन नये साइबर अपराध पुलिस थाने स्थापित किए जाएंगे।

Haryana cm - pti

हरियाणा पुलिस को मिलेंगे बॉडी कैमरे, सीएम सैनी का ऐलान

आतंकवाद से निपटने को बनेगा एटीएस

बजट भाषण में उन्होंने कहा, ’’मैं अगले वर्ष ऐसे 5,000 कैमरे खरीदने का प्रस्ताव करता हूं, जिनसे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सभी गतिविधियों को इन कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड किया जाएगा।’’ सैनी ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए, पुलिस महानिरीक्षक रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में एक आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) का गठन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गुरुग्राम और पंचकूला में एक-एक एटीएस पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एटीएस में महिला कमांडो को शामिल करने का भी प्रावधान किया जाएगा।

End of Feed