शहर

Hathras Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर; 6 की मौत

Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक डबल डेकर बस ने ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Image

फाइल फोटो

Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के भीषण हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ने ईको कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली से धौलपुर जा रही ईको कार

जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह 4:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला हरिया के पास हुई। पुलिस ने बताया कि एक इको कार दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही थी। तभी पीछे से आ रही एक डबल डेकर बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय ईको कार में करीब 13 लोग सवार थे। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। वहीं 6 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने क्रेन से हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन

पुलिस ने बताया कि सभी घायल लोगों को रेस्क्यू कर सीएचसी खंदौली पर भर्ती कराया गया। हादसे में ईको वैन का चालक सुरक्षित है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से घटनास्थल से हटवा दिया है।

बताया जा रहा है कि बस नोएडा से गोरखपुर जा रही थी। तभी यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 141 के पास बस ने ईको कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आसपास के वाहनों ने ब्रेकर लगाकर गाड़ी रोकी। जिससे हाईवे पर अफराफतरी मच गई। ईको कार सवार सभी लोग दिल्ली के प्रेम नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article