Haryana BJP: हरियाणा भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रहे संदीप कुमार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। हालांकि, अब पार्टी ने उन पर बड़ा एक्शन लिया है।
सीएम नायब सिंह सैनी के साथ संदीप कुमार।
इस बाबत भाजपा की हरियाणा विंग की ओर से बयान भी जारी किया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि संदीप कुमार ने अपनी पृथ्ठभूमि के तथ्य झुपाए, लेकिन संज्ञज्ञन में आते ही भारतीय जनता पार्टी संदीप कुमार को अपनी प्राथमिक सदस्यता से अलग करती है। प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भविष्य में पार्टी से उनके किसी भी रूप से संबद्ध नहीं होंगे।
