शहर

दिल खोलकर दान दे रहे रामलला के भक्त, ट्रस्ट को अब तक मिले 55 अरब रुपये, विदेशों से भी आया चंदा

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद से रामलला के भक्तों ने 55 अरब रुपये अब तक दान में दिए हैं। साल 2021 में चलाए गए निधि समर्पण अभियान में ट्रस्ट को 3500 करोड़ का दान मिला था। विदेशी चंदे में सबसे ज्यादा दान नेपाल और अमेरिका के भक्तों ने दिया है।

Image

अयोध्या में राम मंदिर

Photo : Twitter

Ayodhya Ram Mandir: रामलला को भक्तों द्वारा दान में अब तक 55 अरब रुपये मिल चुके हैं। रामलला को मिलने वाले दान में विदेशी चंदा भी शामिल है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समरोह के बाद दान में बढ़ोत्तरी हुई है। हर महीने एक करोड़ से अधिक का दान ट्रस्ट को मिला है।

3 साल में 2000 करोड़ का दान मिला

रामलला का भव्य मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त 2020 को हुआ था। तब से लेकर अब तक रामलाल के भक्त 55 अरब रुपए से अधिक की निधि समर्पित कर चुके हैं। साल 2021 में निधि समर्पण अभियान चलाया गया था, जिसमें ट्रस्ट को 3500 करोड़ का दान मिला था। पिछले 3 सालों में 2000 करोड़ रुपए का दान मिल चुका है।

2023 में मिला विदेश चंदा का अधिकार

रामलला को मिलने वाले दान में विदेशी चंदा का भी योगदान शामिल है। राम मंदिर ट्रस्ट को अक्टूबर 2023 में विदेशी चंदा लेने का अधिकार प्राप्त हुआ था। पिछले 10 महीने में करीब 11 करोड़ का विदेशी चंदा ट्रस्ट को मिल चुका है। इनमें सबसे ज्यादा दान नेपाल और अमेरिका से श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट में भेजा है।

अयोध्या राम मंदिर

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को किया था। जिसके बाद मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को आयोजित किया गया था। जिसके बाद से रोजाना लाखों श्रद्धालु देशभर से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। फिलहाल राम मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हुआ है, मंदिर में निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

Vinod Mishra
विनोद मिश्राauthor

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन है।

और पढ़ें
End of Article