पंजाब में नशे के मुद्दे पर BJP को चुनौती, AAP बोली-अपने राज्यों का हिसाब दें; चीमा ने अकाली दल-कांग्रेस पर भी साधा निशाना

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नशे के मुद्दे पर भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधा। चीमा ने गुजरात से देशभर में नशा फैलने का आरोप लगाते हुए भाजपा से अपने शासन वाले राज्यों में नशे की स्थिति पर जवाब मांगा।

चंडीगढ़ : पंजाब में नशे के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2007 से 2017 के बीच अकाली दल-भाजपा सरकार के दौरान पंजाब में चिट्टे, दूसरे नशीले पदार्थों और गैंगस्टरवाद का प्रसार हुआ। वहीं, कांग्रेस की 2017 से 2022 तक की सरकार भी इस समस्या पर प्रभावी रोक नहीं लगा सकी।

Harpal Singh Cheema

हरपाल सिंह चीमा, मंत्री, पंजाब सरकार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीमा ने दावा किया कि पंजाब में नशे का इस्तेमाल 5.5 प्रतिशत घटा है, जबकि दिल्ली में 28 प्रतिशत, हरियाणा में 42 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 18 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 51 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े केंद्र सरकार के डेटा पर आधारित हैं। हालांकि, उन्होंने संबंधित रिपोर्ट और आंकड़ों की समयावधि का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया।

End of Feed