हरिद्वार पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, छह आरोपी गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा

हरिद्वार पुलिस ने 48 घंटे के अंदर एक लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और तीन अन्य की तलाश जारी है।

Haridwar Crime News: त्तराखंड के हरिद्वार जिले में 48 घंटे के अंदर एक किशोरी की बर्बर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। बहादराबाद क्षेत्र में लड़की का शव लावारिस हालत में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया।

police

सांकेतिक फोटो।

पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार

पुलिस ने घटना के खुलासे में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 अन्य की तलाश जारी है। हत्या के पीछे लड़की के प्रेमी की साजिश का खुलासा हुआ है, जिसने अपने परिवार के साथ मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

End of Feed