शहर

राजस्थान में ट्रक का चालान काटने पर भड़के ड्राइवर, पुलिसकर्मियों पर हमला; चार लोग गिरफ्तार

राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ में चालान काटने को लेकर ट्रक ड्राइवर ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले में बुधवार शाम गलत दिशा में आ रहे ट्रक का चालान काटने पर हुए विवाद में ट्रक चालक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर यातायात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये।

पुलिसकर्मियों पर हमला

कोटपूतली बहरोड पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि प्रागपुरा थाना क्षेत्र में गलत दिशा में आ रहे एक ट्रक का चालक काटने पर पुलिसकर्मियों और ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया, जिसमें ट्रक चालक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

हमले में पुलिसकर्मी घायल

उन्होंने बताया कि हमले में यातायात पुलिसकर्मी छोटेलाल और किशन लाल घायल हो गये। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल छोटेलाल का निम्स अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में ट्रक चालक युसुफ खान (26) और उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तीन लोग गिरफ्तार

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 332, 353,307,427,120, और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हमले में यातायात पुलिसकर्मी छोटेलाल के सिर पर गंभीर चोट आई है वहीं किशन लाल के हाथ में चोट लगी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें