हरदोई के प्राइवेट अस्पताल में गर्भवती की मौत के बाद हड़कंप, 8 भर्ती मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ भागा स्टाफ

उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में गलत इलाज के कारण 8 माह की गर्भवती की मौत के बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद संचालक व स्टाफ 8 भर्ती मरीजों को छोड़कर फरार हो गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में निजी अस्पतालों की मनमानी और स्वास्थ्य विभाग की ढुलमुल कार्यशैली के कारण एक बार फिर एक मरीज की जान चली गई। सर्कुलर रोड स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में 8 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सा स्टाफ अपनी जान बचाकर भाग निकला, जिससे वहां पहले से भर्ती ऑपरेशन के 8 मरीज बिना किसी डॉक्टर या कर्मचारी के भगवान भरोसे छूट गए। इस पूरे घटनाक्रम ने जिले के स्वास्थ्य महकमे की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

hardoi pregnant lady death

हरदोई के सिद्धार्थ अस्पताल का मामला

सरकारी अस्पताल से निजी सेंटर ले गई 'आशा बहू'

सुरसा थाना क्षेत्र के गहरूई मर्सा गांव के रहने वाले संदीप शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपनी 24 वर्षीय 8 माह की गर्भवती पत्नी हिमांशी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। परिजनों का गंभीर आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में मिली आशा बहू नन्हूं देवी ने बेहतर इलाज और कम खर्च का झांसा देकर दोपहर करीब 12 बजे दंपती को बहला-फुसलाकर सर्कुलर रोड स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर 15 हजार रुपये तुरंत जमा कराए। बिना समुचित जांच के दी गई गलत दवाओं के कारण हिमांशी की नाक से तेज रक्तस्राव शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे प्लेटलेट्स की 5 यूनिट भी चढ़ाई गईं, लेकिन शाम 5 से 5:30 बजे के बीच उसकी मौत हो गई।

End of Feed