Hardoi News: हरदोई में एकतरफा प्यार की सनक! युवक ने छात्रा पर किया जानलेवा हमला, 9 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

हरदोई में शादी से इनकार पर सिरफिरे युवक ने इंटरमीडिएट की एक छात्रा के सिर पर बांके से जानलेवा हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महज 9 घंटे के अंदर मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया। वहीं छात्रा का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सिरफिरे आशिक के एकतरफा प्रेम की सनक देखने को मिली। जहां शादी से इनकार करने पर बौखलाए एक युवक ने इंटरमीडिएट की छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने बांके से छात्रा के सिर पर वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से हो गई। अब वह मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। पुलिस ने आरोपी को महज 9 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें वह दाहिने घुटने में गोली लगने से घायल हो गया।

Hardoi crime

हरदोई में युवक ने छात्रा पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार

बोर्ड इग्जाम से लौटते वक्त युवक ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना कोतवाली लोनार क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार को 18 वर्षीय छात्रा इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के बाद वह अपनी सहेली के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी असलापुर निवासी पंकज ने जगदीशपुर गांव के बाहर उनकी बाइक रुकवा ली। आरोपी ने अचानक बांके से छात्रा के सिर पर हमला कर दिया। छात्रा खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ी। हमले के बाद आरोपी हथियार को लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

End of Feed