18 अप्रैल से हज के लिए शुरू होंगी फ्लाइट्स, दिल्ली एयरपोर्ट से 3226 लोग करेंगे यात्रा; किए गए खास इंतजाम

18 अप्रैल 2026 से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हज यात्राओं का आगाज होने जा रहा है, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। देशभर से हजारों हज यात्री दिल्ली के जरिए पवित्र यात्रा पर रवाना होंगे, जिन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Delhi Haj Flights: 18 अप्रैल 2026 से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हज यात्राओं की शुरुआत होने जा रही है। इस एयरपोर्ट से सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों के हज यात्री भी अपनी पवित्र यात्रा के लिए रवाना होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली प्रदेश हज कमेटी द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए जाते हैं, ताकि किसी भी हाज यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए कमेटी की ओर से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाती है और बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों (वॉलिंटियर्स) की भी तैनाती की जाती है, जो हर कदम पर लोगों की मदद करते हैं।

Haj 2026: Delhi IGI Airport Gears Up as Special Arrangements Made for Thousands of Pilgrims

18 अप्रैल से शुरू होगा हज उड़ानों का सिलसिला

कौन-कौन रहा बैठक में मौजूद?

आगामी हज यात्रा की तैयारियों को लेकर दिल्ली प्रदेश हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में एमसीडी, दिल्ली पुलिस, दिल्ली आश्रय सुधार बोर्ड, दिल्ली जल बोर्ड, सिविल डिफेंस समेत कई संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बैठक में दिल्ली स्टेट हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरफी, उप कार्यकारी अधिकारी मोहसिन अली के साथ-साथ कमेटी के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। इससे पहले कौसर जहां ने रामलीला मैदान में प्रस्तावित हज कैंप स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की स्थिति का आकलन किया था, ताकि हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

End of Feed