सूरत में ‘जिम ट्रैप’ का पर्दाफाश: महिला को 7 साल तक ब्लैकमेल करता रहा ट्रेनर, SOG ने दबोचा

करीब सात साल पहले महिला जिम में वर्कआउट के लिए जाती थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। बातचीत, भरोसा, और फिर धीरे-धीरे एक ऐसा रिश्ता, जो बाद में बंधन नहीं, फंदा बन गया। जांच में सामने आया कि आरोपी के पास महिला की निजी तस्वीरें और वीडियो थे।

Surat News: जिम में लोग आमतौर पर फिटनेस के लिए जाते हैं लेकिन सूरत में एक जिम रिश्तों, धोखे और ब्लैकमेल की कहानी का अड्डा बन गया। मामला इतना उलझा कि सात साल तक चलता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी। सूरत के पॉश सिटीलाइट इलाके में स्थित ‘पूजा L1 जिम’ से सामने आए इस मामले ने शहर को हिला दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जिम ट्रेनर शब्बीर असगर ट्रंकवाला ने एक प्रतिष्ठित हिंदू अरबपति परिवार की महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसी रिश्ते को 'हथियार' बना लिया।

Surat

महिला को 7 साल तक ब्लैकमेल करता रहा ट्रेनर।

आरोपी के पास महिला की तस्वीरें-वीडियो थे

करीब सात साल पहले महिला जिम में वर्कआउट के लिए जाती थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। बातचीत, भरोसा, और फिर धीरे-धीरे एक ऐसा रिश्ता, जो बाद में बंधन नहीं, फंदा बन गया। जांच में सामने आया कि आरोपी के पास महिला की निजी तस्वीरें और वीडियो थे। इन्हीं के आधार पर उसने परिवार को लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला के पति को जब अपने वैवाहिक जीवन में बदलाव का एहसास हुआ, तो उन्होंने सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश की। पिछले सात महीनों से वह आरोपी से संपर्क में थे, मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आरोपी ने इसे 'कमाई का जरिया' बना लिया।

End of Feed