ग्वालियर में स्टील गोदाम से 600 किलो कैल्शियम कार्बाइड जब्त, संचालक गिरफ्तार

ग्वालियर में राजा स्टील गोदाम से पुलिस ने 600 किलो कैल्शियम कार्बाइड जब्त किया है। छापेमारी में छह ड्रमों में रखा केमिकल मिला। पुलिस ने गोदाम संचालक गिरफ्तार किया है।

Gwalior News: ग्वालियर में कार्बाइड गन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजा स्टील गोदाम पर छापा मारा। जहां से 600 किलो कैल्शियम कार्बाइड बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, केमिकल को छह ड्रमों में भरकर रखा गया था और इसे बिना लाइसेंस के गोदाम में स्टॉक किया गया था। पुलिस ने केमिकल को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Gwalior

राजा स्टील गोदाम से छह ड्रम कैल्शियम कार्बाइड बरामद

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजा स्टील गोदाम में कैल्शियम कार्बाइड रखा हुआ है। इसके बाद टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और गोदाम से करीब 600 किलो केमिकल जब्त किया। गोदाम का संचालन रिकेश पसरीजा द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है।

End of Feed