3 साल पहले दोस्ती...फिर डेढ़ साल से लिव इन,अब अदनान बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, नहीं मानी नर्सिंग छात्रा तो...

पीड़िता ने अपनी शिकायत में अदनान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। इसके अलावा, उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी जा रही थी।

ग्वालियर: शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में एक नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तोमर कॉलोनी, गुड़ा इलाके की बताई जा रही है। हमले में छात्रा के गले पर चोट लगी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

ग्वालियर में धर्मपरिवर्तन का मामला।

ग्वालियर में धर्मपरिवर्तन का मामला।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की है। छात्रा का आरोप है कि विवाद के दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया। खुद को बचाने के लिए पीछे हटने के दौरान चाकू उसके गले को छूता हुआ निकल गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

End of Feed