Gwalior News: पिता और चाचा ने जो दायरा तय किया, उसे पार करना लड़की को पड़ा भारी; हॉरर किलिंग

Gwalior News: मध्य प्रदेश में ग्वालियर के पिछोर में नंदनी यादव की कथित तौर पर पिता और चाचा ने गला घोंटकर हत्या कर दी। परिवार नौकरी और उसके बॉय कट बालों से नाराज था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Gwalior News: हमारे देश में लड़कियों और महिलाओं के लिए कितने ही दायरे हैं। हर दायरा उनकी पसंद और स्वतंत्रता को थोड़ा-थोड़ा कम करते चला जाता है। ऐसे कई दायरों में बंधी भारतीय नारी कभी भी पूर्ण रूप से अपनी पसंद के अनुसार नहीं जी पाती है। जब वह इन दायरों से बाहर निकलने की कोशिश करती है तो उसे अपनी इस कोशिश का बहुत बड़ा भुगतान भी करना पड़ता है। कई बार यह भुगतान उन्हें अपनी जान देकर करना पड़ता है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवती जब पिता और चाचा के बनाए दायरे से बाहर निकली तो उसे मौत के घाट उतार दिया गया। तमाम अन्य मामलों की तरह यह भी परिवार के सम्मान की खातिर किया गया।

Gwalior murder

बॉय कट बाल रखने और नौकरी करने पर पिता और चाचा ने उतारा मौत के घाट

ग्वालियर में पिछोर थाना क्षेत्र के पथरियापुरा गांव में नंदनी यादव की कथित तौर पर उसके पिता और चाचा ने गला घोंटकर हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक, नंदनी के बॉय कट बाल रखने और घर से बाहर नौकरी करने को लेकर पिता और चाचा उससे नाराज रहते थे। पुलिस ने मामले में पिता भगवान सिंह यादव को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन चाचा संतोष सिंह यादव फरार बताया जा रहा है।

End of Feed