Gurugram WFH: भारी बारिश से गुरुग्राम बेहाल, वर्क फ्रॉम होम करें कर्मचारी; पुलिस ने की अपील

गुरुग्राम में मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने कॉरपोरेट कंपनियों से कर्मचारियों को अगले कुछ दिनों तक वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा देने की अपील की है।

Gurugram WFH News: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मानसून की पहली तेज बारिश हुई, जिसने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मौसम का सबसे ज्यादा असर गुरुग्राम में देखने को मिला, जहां बारिश के बाद कई सड़कें जलमग्न हो गईं। जिससे दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर देर रात तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। हालात को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों और कॉरपोरेट ऑफिस से कर्मचारियों को अगले कुछ दिनों तक 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) की सुविधा देने की अपील की है।

Gurugram rain.

गुरुग्राम में बारिश के कारण पुलिस ने जारी की WFH अपील

गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

गुरुग्राम पुलिस ने रात करीब 10 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि लगातार हो रही बरसात और अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शहर में जलभराव और गंभीर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए कॉरपोरेट कंपनियां और निजी संस्थान अपने कर्मचारियों को घर से काम (Work From Home) करने की अनुमति दें।

End of Feed