गुरुग्राम

पानीपत में टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हादसा, ट्रक में आग लगने से सीएनजी टैंक में ब्लास्ट, 15 लोगों ने ऐसे बचाई जान

Panipat Truck Fire: में नेशनल हाईवे-44 पर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जिससे ट्रक में लगे सीएनजी सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया। इस ट्रक में 15 लोग सवार थे। ये ईंट भट्ठे पर काम करने वाले थे जो पंजाब से शामली जा रहे थे। इन लोगों ने सही समय पर ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली।

Image

सांकेतिक फोटो

Panipat Truck Fire: हरियाणा के पानीपत में एक ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। आग के कारण ट्रक में लगे सीएनजी टैंक में भी धमाका हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक में पांच परिवारों के 15 लोग सवार थे। जिन्होंने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

ट्रक में सवार थे ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोग

यह घटना नेशनल हाईवे-44 पर टोल प्लाजा के पास हुई। जानकारी के अनुसार ट्रक में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले 15 लोग सवार थे। ये लोग पंजाब से उत्तर प्रदेश के शामली जा रहे थे। जब यह ट्रक पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचा, तो टोल कर्मी ने ट्रक में से धुआं उठते देखा। जिसके बाद ट्रक को आनन फानन में बैरिकेड्स को क्रॉस कराया गया और एक तरफ रोका गया। ट्रक में सवार लोगों को आग का पता चलते ही वे अपनी जान बचाने के लिए बाहर कूद गए।

ट्रक में रखे सामान में लगी आग

ट्रक में धुआं उठने के कुछ देर बाद ही अंदर रखे कपड़ों और अन्य सामान में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ गई और ट्रक में लगे सीएनजी सिलेंडर लग गई। जिससे सिलेंडर भी फट गया। समय रहते ट्रक में सवार लोगों के बाहर निकलने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा यह बड़ा हादसा हो सकता था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article