गुरुग्राम

गुरुग्राम के प्ले स्कूल में मासूम के साथ छेड़छाड़, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजनों का हंगामा

Gurugram News: गुरुग्राम के प्लेस्कूल में एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। जिसके बाद बच्ची के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज की गई। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है-

Image

गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से छेड़छाड़ (सांकेेतिक फोटो)

Photo : iStock

Gurugram News: गुरुग्राम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक जाने-माने ‘प्लेस्कूल’में तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। बच्ची के परिजन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ‘प्लेस्कूल’ के बाहर प्रदर्शन किया।

बच्ची के परिजन द्वारा शिकायत दर्ज

‘प्लेस्कूल’ ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है, कई प्रयासों के बावजूद स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क नहीं हो सका। बच्ची के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 28 अक्टूबर को एक ‘डिलीवरी मैन’ बच्ची के घर आया और सामान देने के बाद उसने बच्ची के बालों को सहलाया। इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को ‘प्लेस्कूल’ में उसे गलत तरीके से छूए जाने की एक अन्य घटना के बारे में बताया।

मासूम नहीं बता सकी आरोपी का नाम

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालांकि बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता सकी और न ही वह उसे पहचान पाई। अधिकारी ने बताया कि वह यह भी नहीं बता सकी कि ‘प्लेस्कूल’ में यह घटना कब और कहां हुई। सदर पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

(इपपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article