गुरुग्राम में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर बरसाई गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

Gurugram Crime News: गुरुग्राम के हीरानगर में गली नंबर 4 में आज सुबह बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और एक युवक पर फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि पैसों के चलते हुए विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में आज सुबह हीरानगर इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की गोली मार दी। जिसका इलाज अस्पातल में चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

End of Feed