गुरुग्राम

हरियाणा में अपराधियों का बचना होगा मुश्किल, डीजीपी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

हरियाणा में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए डीजीपी ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हिंसक अपराधों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को लेकर बातचीत की। उनका कहना है कि अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाए।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हिंसक अपराधों को रोकने के उपायों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्य में मादक पदार्थ और आव्रजन धोखाधड़ी के खिलाफ जारी अभियान की भी समीक्षा की। कपूर ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी), पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

अपराध पर लगेगी रोक

डीजीपी ने बैठक की अध्यक्षता की और उन्होंने हिंसक अपराध को नियंत्रित करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को आधुनिक हथियारों का परीक्षण देने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में युवा अधिकारियों को चुने और आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण के लिए ऐसे अधिकारियों का बैच बनाएं।

पुलिसकर्मियों को दिए गए निर्देश

कपूर ने कहा, ‘‘ यह अहम है कि हम अपने अधिकारियों को स्थिति को उचित एवं प्रभावी तरीके से संभालने में सक्षम बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण दें।’’ उन्होंने निर्देश दिया कि इसके लिए उच्च कोटि के प्रशिक्षक का चुनाव होना चाहिए एवं पुलिस मुख्यालय को पाठ्यक्रम तैयार करना चाहिए।

जानकारी के मुताबिक 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस पाठ्यक्रम के दौरान अधिकारियों को हथियार चलाने और सौम्य तरीके से स्थिति को संभालने दोनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सात से दस दिनों तक चलेगा। इस उद्देश्य के लिए हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन और सुनारिया में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का चयन किया गया है।

धोखाधड़ी के मामले पर क्या बोले डीजीपी?

डीजीपी ने आव्रजन धोखाधड़ी (फर्जीवाड़ा करके अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने) के मुद्दे पर अधिकारियों से कहा कि उन एजेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें जो लोगों को विदेश भेजने के बहाने धोखा देते हैं। कपूर ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे 31 दिसंबर तक गांवों और वार्ड को मादक पदार्थ से मुक्त करने का लक्ष्य तय करें।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article